टेक्नोलॉजी से जुड़े 10 रोचक तथ्य, जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते – Technology facts Hindi.

Technology facts Hindi 2023: दोस्तों आज जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हम इतनी आसानी से कर पा रहे है, उसी के निर्माण में ना जाने कितने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने कितना समय लगाया है। जब टेक्नोलॉजी का दौर शुरू हुआ था, तो सब कुछ इतना आसान नही था। इस पोस्ट में आपको टेक्नोलॉजी से जुड़े ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में जानने को मिलेगा, जिसका आप भी सोच में पड़ जाएंगे की सच में पहले ऐसे हुआ करता था। आइये जानते है, कुछ नए Interesting Tech Facts के बारे में।

mind blowing facts about technology in hindi 2023
Facts about technology

दोस्तों इस आर्टिकल को शुरू करने से पहले आप यह आर्टिकल Buzzfy.in पर पढ़ रहे है, जहाँ आपको हमेशा इस तरह के रोचक तथ्यों से जुड़े जानकारी मिलेगी।

टेक्नोलॉजी से जुड़े रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे

  • दोस्तों क्या आप जानते है, पूरी दुनिया में सबसे पहला कंप्यूटर 1940 के समय बनाया गया था, जिसका आकार एक Room जितना था। उस कंप्यूटर का नाम ENIAC था, जो की दुसरे विश्व युद्ध के दौरान गणना के लिए निर्मित किया गया था।
  • यह आपको हैरान कर देगा की दुनिया का पहला मोबाइल फ़ोन 1983 में निर्मित किया गया था, जिसका वजन पुरे 1.088 KG का था। आप यकीन नहीं मानेंगे इसका आकार एक इंट के जितना था।
  • पहली बार दुनिया में Internet का आविष्कार 1969 के समय में हुआ था, पहले प्रयास में निर्माण के बाद जब इसका इस्तेमाल किया गया तो यह पहली बारी में ही क्रेश हो गया। लेकिन उस समय के बाद की अनगिनत कौशिसों के बाद ही आज हम और आप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे है।
  • क्या आप जानते है, की शुरुआत में Google search इंजन सिर्फ रिसर्च के उद्देश्य से शुरू किया गया था, और उस समय इसका मूल नाम Backrub था।
  • पूरी दुनिया में सबसे पहला वेबसाइट 1991 में बनाया गया था, और आपकी जानकरी के लिए बता दें की इसका निर्माता टिम बर्नर्स-ली थे।
  • दोस्तों आपको सबसे हैरान कर देने वाली जानकारी दें तो 2022 की गणना तक दुनिया में 7.95 अरब की संख्या में इंसान थे, लेकिन वहीँ मोबाइल फ़ोन्स की 8.59 अरब थी। मतलब धरती पर अब भी हर प्रत्येक इंसान के लिए 1 फ़ोन उपलब्ध है।
  • Google जैसी बड़ी सर्च इंजन कंपनी की जब शुरुआत होने जा रही थी, तो कंपनी के कर्मचारी के द्वारा नाम इसका नाम गलती से Google रख दिया गया था, जबकि वास्तविकता में इसका नाम Googol रखने का सोचा गया था।
  • क्या आपको पता है, की पुरे संसार में 70% Phones चाइना के द्वारा निर्मित किये जाते है।

Conclusion

दोस्तों हमें आशा है, आपको यह आर्टिकल Technology facts In Hindi पसंद आया होगा। यदि आपको कुछ भी अच्छी जानकारी मिली हो तो इसे अन्य लोगो के साथ भी शेयर करे जिससे उन्हें भी कुछ नया जानने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *